Bank Holiday Today: देश के कुछ हिस्सों में मंगलवार, 21 अक्टूबर को दिवाली अमावस्या, दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के राज्यवार अवकाश कैलेंडर में यह जानकारी दी गई है। कई जगहों पर गोवर्धन मंगलवार को मनाया जा रहा है, तो कई जगह बुधवार को मनाया जाएगा। ऐसे में लोग कंफ्यूज हैं कि 21 अक्टूबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी या नहीं। आइए जानते हैं कहां-कहां बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।
