Bank Holiday Today: भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिन दिपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी के चलते आज बुधवार, 22 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले हैं। आज देश में अलग-अलग जगह दिवाली विक्रम संवत, न्यू ईयर, गोवर्धन पूजा, बलिप्रतिपदा और लक्ष्मी पूजा मनाई जा रही है। अगर आपको आज बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें, इसके बाद ही घर से निकलें। इससे आपको असुविधा नहीं होगी। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।
