Bangladesh unrest impact on India: किसी भी देश की शांति और समृद्धि के लिए उसके पड़ोस में शांति जरूरी है। इस लिहाज से बांग्लादेश की उथल-पुथल भारत को परेशान कर सकती है। थोड़े से वक्त में बांग्लादेश दूसरी बार हिंसक दौर से गुजर रहा है। भारत पड़ोस के हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए है। हालांकि, यदि कारोबार के नजरिए से देखें तो बांग्लादेश की अस्थिरता भारत के लिए कुछ हद तक अच्छी है। चलिए पूरे गणित को समझने की कोशिश करते हैं।