IndiGo Share Price: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स ने 344 अंकों की गिरावट और एनएसई निफ्टी ने 143 अंकों की गिरावट के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार के दौरान कई दिग्गज कंपनियों के शेयर दबाव में नजर आए। फाइनेंस, आईटी, ऑटो और एविएशन सेक्टर में सबसे अधिक बिकवाली दिखी। गिरावट वाले प्रमुख स्टॉक्स में श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo), बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज ऑटो के शेयर शामिल दिखे।
