Automobile sales: सात साल का इंतजार खत्म हुआ। FY26 में भारत के ऑटो सेक्टर ने वह कर दिखाया जो 2018-19 के बाद नहीं हुआ था। गाड़ी खरीदने का शौक भारतीयों को हमेशा रहा है। पर इस बार के आंकड़े देखकर खुद ऑटो इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में देश में कुल 2 करोड़ 82 लाख 65 हजार 519 गाड़ियां बिकीं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल की तुलना में 10.4 फीसदी की बढ़त। खास बात यह है कि सभी सेगमेंट यानी कार, ट्रक, दोपहिया और तिपहिया, सभी ने एक साथ रिकॉर्ड बनाया। SIAM यानी सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
