Hate Politics: जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी. आर. गवई पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल निंदनीय है, बल्कि देश में बढ़ते नफरत के माहौल का गंभीर संकेत भी देती है। गहलोत ने कहा कि जब देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तक पर हमला हो सकता है, तो यह समझा जा सकता है कि आम नागरिकों, विशेषकर कमजोर वर्गों और दलितों के साथ क्या व्यवहार हो रहा होगा।
