Jai Anmol Ambani news: लाइमलाइट से दूर रहने वाले अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल इस समय सुर्खियों में हैं। हालांकि, जिस वजह से वह सुर्खियों में हैं वह उनके परिवार की मुश्किलों को दर्शाती है। सीबीआई ने रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस से जुड़ी कंपनियों की धोखाधड़ी के मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। बता दें कि अनिल अंबानी समूह बड़े संकट से गुजर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) से लेकर सीबीआई तक तमाम जांच एजेंसियां समूह पर घेरा कस चुकी हैं।
