Amazon Layoffs: दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स और टेक कंपनी अमेजन लगातार अपने कॉरपोरेट स्ट्रक्चर में बदलाव कर रही है। बीते कुछ सालों से टेक सेक्टर में छंटनी का दौर जारी है और अब इसमें एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। अमेजन ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि संगठनात्मक बदलावों के तहत करीब 16,000 कर्मचारियों के पद समाप्त किए जा रहे हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर हजारों कर्मचारियों पर असर पड़ेगा।
