Ajit Pawar foreign tours: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार (Ajit Pawar) को अक्सर एक कड़क और देसी मिज़ाज का नेता माना जाता था, लेकिन उनकी प्रशासनिक सोच पूरी तरह वैश्विक थी। उन्होंने अपनी लंबी राजनीतिक पारी के दौरान कई देशों की यात्राएं कीं, जिनका मकसद केवल सैर-सपाटा नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के लिए विदेशी निवेश (Foreign Investment) और आधुनिक तकनीक लाना था। 28 जनवरी 2026 को उनके निधन के साथ ही प्रदेश ने एक ऐसा नेता खो दिया, जिसने बारामती (Baramati Model) जैसी छोटी जगह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान (Maharashtra Development) दिलाई।
