Ajit Pawar vision: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक ‘इकोनॉमिक विजनरी’ के रूप में जाने जाते थे। उनका साफ तौर पर मानना था कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था (FDI Maharashtra) को $1 ट्रिलियन (करीब 1 लाख करोड़) तक ले जाने का रास्ता पुणे और बारामती की औद्योगिक गलियों से होकर गुजरता है। आंकड़ों के अनुसार, अजित पवार ने पुणे को ‘डेट्रायट ऑफ द ईस्ट’ (Pune IT Hub) और बारामती को ‘नेक्स्ट सिलिकॉन वैली’ (Baramati Development) बनाने के लिए जो खाका खींचा, उसने राज्य के औद्योगिक भूगोल को बदल दिया।