Cipla Share Price: भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 0.78 फीसदी या 607 अंक की गिरावट के साथ 77,547 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस समय 0.62 फीसदी या 150 अंक की गिरावट के साथ 24,184 पर ट्रेड करता दिखा। इस बीच निफ्टी 50 पैक में ट्रेंट लिमिटेड, सिप्ला लिमिटेड, JSW स्टील, भारती एयरटेल और ओएनजीसी के शेयरों में तेजी देखने को मिली।