Hyundai Motor Recall: अगर आप भी बड़ी और लग्जरी कारों के शौकीन हैं, तो यह खबर आपको हैरान कर सकती है। हुंडई (Hyundai) की सबसे लोकप्रिय और लग्जरी कारों में शुमार ‘पलिसैड’ (Palisade) के बारे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी हुंडई (Hyundai) ने अपनी लोकप्रिय लग्जरी एसयूवी, पलिसैड (Palisade SUV safety) को लेकर एक बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। कंपनी ने अमेरिका सहित वैश्विक बाजारों से करीब 4.5 लाख से ज्यादा वाहन वापस मंगवाने (Hyundai Airbag Recall) का फैसला किया है। एयरबैग में आई एक गंभीर तकनीकी खराबी (Hyundai defect news) के कारण यह कदम उठाया गया है, जो दुर्घटना के समय यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकता है। इस खबर (NHTSA vehicle recall) ने ऑटो बाजार और ग्राहकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।