Respiratory Disease Health Insurance: भारत में वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। ये प्रदूषण अपने साथ सांस से जुड़ी ढेरों बीमारियां लेकर आता है। वायु प्रदूषण फेफडों के साथ-साथ शरीर के दूसरे हिस्सों जैसे नर्वस सिस्टम, पाचन तंत्र और यूरिनरी सिस्टम पर भी गहरा असर करता है। ऐसे वातावरण में ज्यादा समय तक रहने से स्थिति और गंभीर होती जाती है और फिर बार-बार हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इन बीमारियों का इलाज काफी लंबा हो सकता है और जेब पर भी भारी प्रभाव डालता है। ऐसे में सही इंश्योरेंस पॉलिसी काफी कारगर साबित हो सकती है, जिसमें सांस से जुड़ी बीमरियां भी कवर होती हैं। लेकिन क्या सभी पॉलिसियों में लाभ मिलता है? आइए इस लेख में जानते हैं।
