Air India vs Indigo: पिछले साल नवंबर में विस्तारा और एयर इंडिया का मर्जर होने से एविएशन बाजार में हवाई रूट्स पर लीडरशिप बदल गई। मर्जर से पहले जब जेट एयरवेज बंद हो गया था, तब विस्तारा ने तेजी से विस्तार किया था। कुछ रूट्स पर वह एयर इंडिया के बराबर पहुंच गया था। वहीं, तब तक इंडिगो पहले ही जेट एयरवेज की जगह ले चुका था। लेकिन पिछले साल के मर्जर के बाद स्थिति अचानक बदल गई और एयर इंडिया ने दिल्ली-मुंबई-दिल्ली और दिल्ली-बेंगलुरु-दिल्ली जैसे देश के दो सबसे बड़े रूट्स पर नंबर-1 पोजिशन हासिल कर ली।
