Advit Jewels GMP: स्टॉक मार्केट के निवेशकों के बीच अद्वित ज्वेल्स का IPO काफी चर्चा में है। जब किसी IPO पर 200 गुना से ज्यादा दांव लग जाए, तो हर निवेशक की नजर सिर्फ एक सवाल पर टिक जाती है, “शेयर मिला या नहीं?” अब इस सवाल का जवाब मिलने का समय आ गया है। कंपनी के IPO का अलॉटमेंट सोमवार, 29 जून को फाइनल होने की उम्मीद है। 23 जून से 25 जून तक खुले इस मेनबोर्ड IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला। नतीजा यह रहा कि यह साल 2026 के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाले आईपीओ में शामिल हो गया।
