पंजाब के मोहाली में आप विधायक डा. चरणजीत सिंह ने कहा- मैं पढ़ा लिखा हूं, डॉक्टर हूं। कोई 10वीं पास आदमी मुझसे सवाल पूछे, ये मुझे पसंद नहीं है। इसके बाद लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। डा. चरणजीत बुधवार को मोहाली के खरड़ क्षेत्र में चल रहे बार एसोसिएशन के धरने को संबोधित करने गए थे। यहां के 35 गांवों को रूपनगर (रोपड़) जिले में शामिल करने के लिए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। विधायक ने इन गांवों को रूपनगर में शामिल होने की योजना से इनकार कर दिया। लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो उनसे इस योजना के लिखित प्रमाण मांग लिए। सिलसिलेवार पढ़िए कैसे शुरू हुआ विवाद… अब पढ़िए विधायक की किस बात पर विवाद हुआ…