जालंधर के नकोदर की आम आदमी पार्टी के एमएलए का भाषण विवादों में घिर गया है। कांग्रेस ने इसे लेकर आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि ये आप सरकार का अहंकार है। महिला एमएलए इंदरजीत कौर मान सोमवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इंद्रजीत ने कहा कि पहले हमने 92 सीटें जीती थी अब 117 सीटें गर्दन पर घुटना रखकर जीतकर दिखाएंगे।
मान ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि आम आदमी पार्टी आपकी गर्दन पर घुटना रखकर (तुहाडी तौण ते गोड्डा रखांगे) ये जीत हासिल करेगी। MLA यहीं नहीं रुकी। इंद्रजीत कौर ने 3 बार कहा कि आपकी गर्दन पर घुटना रखकर दिखाएंगे। अरविंदर केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब जीतेंगे। सीएम भगवंत मान ने मेहनत करना सिखाया है और मेहनत का खून अब हमारी रंगों में बह रहा है।
बता दें कि प्रताप सिंह बाजवा के उस बयान जिसमें उन्होंने आप के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के पिता को बैंड बजाने वाला बताया था, के विरोध में आप के विधायकों ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में जालंधर की नकोदर विधानसभा सीट से एमएलए इंद्रजीत कौर मान और जालंधर वेस्ट से एमएलए और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत शामिल हुए थे। आप एमएलए के भाषण पर कांग्रेस के 2 सवाल नकोदर एमएलए के साथ जुड़े विवाद
