Aadhaar Card: सरकार ने साफ कर दिया है कि आधार कार्ड का “नया अवतार” आने वाला नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रही बातें हवा-हवाई हैं और लोगों को बेवजह गुमराह कर रही हैं। यानी फिलहाल आधार वैसा ही रहेगा, जैसा आज है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने कहा है कि आधार कार्ड के डिजाइन, रंग, लेआउट या सिर्फ QR कोड/फोटो वाले नए फॉर्मेट को लेकर कोई योजना नहीं है। मंत्रालय के मुताबिक, “आधार बदलने वाला है” जैसी खबरें पूरी तरह गलत हैं और इनसे भ्रम फैल रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ UIDAI और PIB की आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।
