Indian Economy News: भारत अगले 20-30 साल में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। Carlyle Group के को-फाउंडर डेविड रुबेनस्टीन ने World Economic Forum में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान यह बात कही है। रुबेनस्टीन ने कहा कि भारत कुछ ही दशकों में दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। भारत इस समय दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी है। भारत बड़े देशों में सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी है। जल्दी ही भारत की अर्थव्यवस्था जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच सकती है। इस समय अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दूसरे स्थान पर चीन आता है।