दीपिंदर गोयल, जोमैटो (Zomato) और उसकी पैरेंट कंपनी इटरनल (Eternal) के सह-संस्थापक हैं, जिन्होंने भारतीय फूड टेक इंडस्ट्री को बदल कर रख दिया। 2008 में फूड डिलीवरी बाजार में प्रवेश करने के बाद इन्होंने कंपनी को भारत के सबसे बड़े फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म में बदल दिया। लेकिन हाल के एक निर्णय में उन्होंने CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है और कंपनी बोर्ड के वाइस चेयरमैन के रूप में नई भूमिका ग्रहण करेंगे। यह निर्णय 1 फरवरी 2026 को प्रभावी होंगे।