उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता साबित की है। ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने पर राज्य सरकार ने जोधपुर मंडल को तीन अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया है। जयपुर में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने ये पुरस्कार प्रदान किए। अस्पताल नंबर वन, स्टेशनों को भी पहचान डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को जयपुर में आयोजित ‘राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह-2026’ में जोधपुर मंडल का दबदबा रहा। जोधपुर मंडल की ओर से यह सम्मान सहायक मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण) जे.के. भार्गव ने ग्रहण किया। गौरतलब है कि इससे पहले मंडल को जोन स्तर पर ‘संपूर्ण कार्यकुशलता शील्ड’ भी मिल चुकी है। ऐसे बचाई बिजली: मोबाइल से कंट्रोल हो रहे पंप वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (सामान्य) नितेश कुमार मीणा ने बताया कि बिजली बचाने के लिए मंडल ने तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया है। पुरस्कार मिलने के पीछे ये प्रमुख आधार रहे: