भारत वर्ष 2030 तक अपर मिडिल इनकम ग्रुप वाले देशों में शामिल हो जाएगा। अगले चार वर्षों के दौरान प्रति व्यक्ति आय में करीब 33% से अधिक की बढ़ोतरी होगी। सोमवार को एसबीआई की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते भारत वर्ष 2028 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधार का लाभ प्रति व्यक्ति आय पर भी दिखाई देगा।
