सीकर। जिले के खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती भारी संख्या के चलते क्षेत्र में रोजाना लगभग 50 क्विंटल से अधिक कचरा इकठ्ठा हो रहा है। कचरे से शहर में गंदगी, जलभराव और प्रदूषण जैसी समस्याओं में लगातार बढ़ोतरी बड़ी समस्या बन गई है। इसे देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने अब नगर पालिका के सहयोग से एक आधुनिक और वैज्ञानिक कचरा निस्तारण प्लांट लगाने का निर्णय लिया है।