जयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार 11 फरवरी को राज्य का बजट पेश कर सकती है। यह बजट ‘जन आकांक्षाओं की पूर्ति’ करने वाला होगा। सत्र को दो चरणों में आयोजित करने की योजना है।