जयपुर राजस्थान की राजधानी है, लेकिन जमीनी हकीकत राजधानी की गरिमा पर सवाल खड़े कर रही है। शहर में जगह-जगह टूटी सड़कें, खुले सीवर टैंक, महीनों से भरे गड्ढे, बंद स्ट्रीट लाइट और कचरे के ढेर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि नागरिकों को गंदगी और बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जबकि बार-बार की गई शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें वार्ड नंबर 107 के सिद्धार्थ नगर, सवाई गेटोर (जगतपुरा) से भगवान सहाय बैरवा ने बताया कि क्षेत्र में करीब तीन महीने पहले सड़क की खुदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया गया। अब खुदाई वाली जगह में सीवर का गंदा पानी भर रहा है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वार्ड नंबर 19 के उदयवीर सिंह ने निवारू रोड स्थित प्रकाश पब्लिक स्कूल के पास सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे की शिकायत की है। उनका कहना है कि गड्ढा करीब 10 फीट गहरा है और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहे। वार्ड नंबर 12 के आकाश सैनी ने बताया कि चौमू के रेनवाल रोड स्थित पावर हाउस के पीछे सड़क के बीचो-बीच बिजली का पोल लगा हुआ है। इससे वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वार्ड नंबर 1 के अजय सिंह ने नारायण सिंह सर्किल बस स्टॉप की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि यहां रखे डस्टबीन लंबे समय तक खाली नहीं किए जाते, जिससे गंदगी और बदबू फैली रहती है। इससे न सिर्फ यात्रियों को परेशानी होती है, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों के सामने जयपुर की छवि भी खराब होती है। वार्ड नंबर 58 के आशीष शर्मा ने बगरू वालों का रास्ता, चौथा चौराहा क्षेत्र में रोड लाइट बंद होने की शिकायत की है। उनका कहना है कि लोग दो-तीन दिनों से बिना स्ट्रीट लाइट के रहने को मजबूर हैं, जिससे रात के समय दुर्घटना और असुरक्षा का डर बना रहता है। शहर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही ये समस्याएं राजधानी जयपुर की बदहाल सिविक व्यवस्था को उजागर करती हैं। सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग इन शिकायतों पर संज्ञान लेकर जल्द समाधान करेंगे या राजधानी यूं ही समस्याओं से जूझती रहेगी। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में बिगड़ी सीवरेज व्यवस्था:धन्वंतरी अस्पताल समेत कई वार्डों में सड़कों पर गंदा पानी, बदबू और जाम से जनता परेशान 2.जयपुर में लगातार बिगड़ रहे हालात:कचरा, टूटी सड़कें, सीवर लाइन लीकेज, बंद पोल लाइटों से जनता परेशान 3.जयपुर के वार्डों में गंदगी का अंबार:सड़कों पर पानी भरा और गड्ढों से बढ़ी परेशानी, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 4.जयपुर में जन समस्याओं की खुली पोल:कचरे से मोहल्ले बेहाल; शिकायतों के बाद भी नगर निगम बेपरवाह 5.जयपुर में आम जनता की बढ़ी परेशानी:वार्डों में गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से हाल बेहाल, शिकायतों के बाद भी नगर निगम की लापरवाही 6.जयपुर में खुले ट्रांसफॉर्मर और अवैध वसूली से लोग परेशान:जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से हालात खराब, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 7.जयपुर में कचरा, पानी और बेसहारा पशु बने परेशानी:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्या 8.जयपुर में जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर बहता सीवर पानी बना परेशानी 9.टूटी सड़कें, बहता पानी और अंधेरे में पार्क:जयपुर के वार्डों में बदहाल हालात से लोग परेशान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 10.जयपुर में जानलेवा हो सकता है टूटे फेरोकवर:ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा, कभी भी लग सकती है आग, 8 महीने से टूटी सड़क, प्रशासन मौन

You missed