Vande Bharat sleeper train cancellation charges: यदि आप हाल ही में लॉन्च हुई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो टिकट कैंसिलेशन नियम को ध्यान से पढ़ लें। अन्यथा बड़ा झटका लग सकता है। रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के कन्फर्म टिकट को कैंसिल करना महंगा बना दिया है। टिकट बुक करने के बाद उसे कभी भी कैंसिल कराने की स्थिति में टिकट की कुल कीमत का कम से कम 25% काटा जाएगा। लेकिन यदि आप ट्रेन छूटने से 72 घंटे पहले बुकिंग रद्द करने का फैसला लेते हैं, तो जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
