Why Share Market Fall Today: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के दबाव में बाजार में सभी सेगमेंट में भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों करीब एक फीसदी तक टूट गए। रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयर अपने तिमाही नतीजों के बाद बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव डालते नजर आए। इस बिकवाली से निवेशकों को कुछ ही देर में 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।