अलवर के भैरू बाबा मंदिर में मांस पकाने का आरोप लगाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं पुजारी का कहना है कि उनसे मिलने आए दो-तीन श्रद्धालुओं की पिटाई की गई। युवकों सहित पुजारी को बाहर निकाल दिया गया। मंदिर की जगह हड़पने के लिए हमारे साथ ऐसा किया गया। भक्तों को अस्पताल में दिखाने के बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाएंगे। मामला अलवर के MIA थाना क्षेत्र के चोरोटी पहाड़ गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे का है। वहीं थाने के एएसआई मनोहर लाल ने कहा-ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर में मांस जैसा कुछ पकाया जा रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने लोगों की पिटाई की। पुजारी बोले- मंदिर की जगह हड़पने के लिए भक्तों से करते बदतमीजी
पुजारी योगी निरंजन नाथ ने कहा- चोरोटी पहाड़ी में भैरू बाबा मंदिर है। मैं करीब 8 वर्ष से मंदिर में रहता हूं। अलवर से मेरे भक्त रिंकू, अर्जन, विशाल, अभिषेक मेरे पास सोमवार देर शाम आए। हम लोग सब्जी, रोटी बनाकर खाने की तैयारी में थे। तभी मंदिर के नीचे रहने वाले ग्रामीण कजोड़मल, पप्पू, राहुल व मोतीलाल आ गए। आते ही युवकों से मारपीट शुरू कर दी। घायल युवकों को मै अस्पताल लेकर गया। पुजारी का आरोप है कि कुछ लोग मंदिर की जगह को हड़पना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि पुजारी को यहां से निकाल दें। आने वाले भक्तों से आए दिन बदतमीजी करते हैं। ग्रामीण बोले- मंदिर में मांस पकाने पर पुजारी-युवकों को निकाला
ग्रामीण लोकेश सैनी ने कहा- मंदिर में पुजारी के साथ मिलकर युवक मांस पका रहे थे। इसका पता चलने पर हम लोग पहुंचे। सबने विरोध जताया, इसके बाद वहां से पुजारी सहित युवकों काे निकाल दिया। पुजारी बोले- पहले भी मारपीट की रिपोर्ट दे रखी
हालांकि निरंजन नाथ ने कहा- यह परिवार मुझे कई वर्ष से परेशान करने में लगा है। पहले भी कई बार अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। मेरे लगाए पेड़-पौधों को तोड़ दिया था। उसकी पुलिस को रिपोर्ट दे रखी है। अब भक्तों से मारपीट की है। भक्त रिंकू की पीठ पर मारपीट के निशान हैं। लाठी व डंडों से मारपीट की है।

You missed