दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से पैदल चल रहे बुजुर्ग किसान को क्रेन ने कुचल दिया। टक्कर मारने के बाद क्रेन का पहिया बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गया। इसके कारण बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। क्रेन से कुचलने के कारण बुजुर्ग का शरीर क्षत-विक्षत होकर सड़क से चिपक गया और मौके पर खून फैल गया। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर रुका नहीं। वह स्पीड में क्रेन दौड़ाते हुए भाग निकला। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पहले देखिए हादसे की 2 तस्वीरें… पैदल जा रहे थे, पीछे से टक्कर मारी
मानपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया- पांचोली गांव में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार क्रेन ने बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग की पहचान कैलाश गुर्जर (56) निवासी पांचोली गांव के रूप में हुई। बेटे तुलसीराम की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- कैलाश गुर्जर सोमवार सुबह 11 बजे मानपुर चौराहा मार्केट से पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार क्रेन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग उछलकर सड़क पर गिरे और क्रेन का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद सड़क पर खून खून फैल गया और मांस के लोथड़े चिपक गए। आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और बुजुर्ग को संभाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रॉन्ग साइड में लापरवाही से संचालन
लोगों का कहना है कि मानपुर चौराहे के पास हाईवे किनारे दर्जनों सैंड स्टोन यूनिट संचालित हो रही है। इनमें भारी पत्थरों को इधर-उधर ले जाने के लिए दिनभर हाइड्रा क्रेन और डंपर जैसी बड़ी गाड़ियों की सर्विस रोड पर आवाजाही होती है। अधिकतर क्रेन ड्राइवर बड़े पत्थरों को जल्दी पहुंचाने के लिए गाड़ी तेज स्पीड में चलाते हैं, जिसके कारण हादसे होते हैं। लोगों ने ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में ऑडी का कहर,16 को रौंदा, एक की मौत:10 से ज्यादा ठेले-थड़ियों को उड़ाया, पेड़ से टकराकर रुकी जयपुर में शुक्रवार रात रेसिंग कर रहे एक ऑडी कार ने कहर मचा दिया। मानसरोवर के भीड़भाड़ वाले इलाके में 120 की रफ्तार से दौड़ रही ऑडी कार पहले बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई। पूरी खबर पढ़िए

You missed