अजमेर| 26 एमएम तक की पथरी को दवा से तोड़ने की उपलब्धि प्राप्त कर चुके प्रसिद्ध पथरी विशेषज्ञ डॉ. ऋषि सोनी की विशेष परामर्श सेवाएं 19 से 21 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। परामर्श प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दिया जाएगा। डॉ. सोनी पिछले 21 वर्षों में 5000 से अधिक पथरी रोगियों को ऑपरेशन से बचा चुके हैं। डॉ. ऋषि सोनी पूर्व में मध्यप्रदेश के श्री जैन दिवाकर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, रतलाम में पथरी व मूत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। यह विशेष परामर्श सेवाएं नसीराबाद रोड स्थित रेलवे पावर हाउस के सामने नगरा के पथरी सेंटर में उपलब्ध रहेंगी। यहां बिना ऑपरेशन किडनी, यूरेटर व मूत्राशय की पथरी, बार-बार पथरी बनना, प्रोस्टेट वृद्धि, मूत्र संबंधी समस्याएं तथा बच्चों के बिस्तर गीला करने जैसी बीमारियों का उपचार किया जाएगा। रोगी सोमवार से बुधवार तक सुबह 9 से 1 बजे के बीच नगरा स्थित पथरी सेंटर पर पूर्व रजिस्ट्रेशन करवा कर उपचार का लाभ ले सकते हैं।