अजमेर | नागौर जिले के डेगाना के पास रविवार देर रात एक बाइक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की प|ी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चे सहित बाइक सवार घायल हो गया। तीनों घायलों को देर रात जेएलएन अस्पताल में भर्ती किया गया है। डेगाना के पास चांदनी गांव निवासी विक्रम सिंह अपनी प|ी सोनी कंवर और दो बच्चों के साथ बाइक पर दूदू से आ रहा था। डेगाना से करीब 8 किमी पहले ही पीछे से आई एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विक्रम, उसकी बेटी पूनम (12) और बेटा प्रियांशु (8) घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर रात करीब 11:45 बजे जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। दरगाह थाना क्षेत्र में मारपीट, दो जने घायल अजमेर | दरगाह थाना क्षेत्र के सिलावट मोहल्ला में आपसी विवाद में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सिलावट मोहल्ला चांदी क कुआं पास तामीर और नजर की स्थानीय युवकों से मारपीट हो गई जिसमें तामीर और नजर घायल हो गए। उन्हें जेएलएन अस्पताल लाया गया। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई।
