जोधपुर से रेवाड़ी, हिसार और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अगले एक सप्ताह तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बीकानेर मंडल में चल रहे रेल दोहरीकरण कार्य के कारण रेलवे ने जोधपुर से जुड़ी तीन जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि दिल्ली जाने वाली सालासर सुपरफास्ट का रूट बदल दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सुगम रेल संचालन के लिए बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जा रहा है। यहां चूरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमैटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया गया है। इसी कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द सालासर सुपरफास्ट अब रींगस होकर जाएगी डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि दोहरीकरण के चलते दिल्ली जाने वाली सालासर सुपरफास्ट के रूट में बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट 21 से 24 जनवरी तक अब चूरू के बजाय रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर आएगी। वहीं जोधपुर से जाने वाली ट्रेन (22422) 24 जनवरी को इसी परिवर्तित मार्ग से जाएगी। इन ट्रेनों का ठहराव अब नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा और कुचामन सिटी स्टेशनों पर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जान लें।

You missed