Gold Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढाव बना हुआ है। वैश्विक संकेत, डॉलर की चाल और निवेशकों की सतर्कता का असर लगातार कीमती धातुओं पर देखा जा रहा है। आज 17 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोना और चांदी दोनों में सीमित बदलाव देखने को मिला, जहां सोना और चांदी लगभग स्थिर रहे।