कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) देश के करोड़ों वेतनभोगी कर्मचारियों की वित्तीय सुरक्षा का अहम आधार है। अब तक PF से पैसा निकालने की प्रक्रिया को समय लेने वाली और कागजी औपचारिकताओं से जुड़ी माना जाता रहा है। इसी को आसान बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन एक बड़े डिजिटल बदलाव की तैयारी कर रहा है। नए सिस्टम के तहत भविष्य में कर्मचारी UPI के जरिए सीधे PF का पैसा निकाल सकेंगे, जिससे क्लेम प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी।