Vande Bharat Sleeper: भारत ने रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। भारतीय रेल (INDIAN RAILWAYS) लगातार हाई स्पीड और सुविधा केंद्रित ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को शुरू किया जा रहा है, जो लंबी दूरी के नाइट ट्रैवल को नया अनुभव देगी। यह ट्रेन हावड़ा और कामाख्या के बीच चलेगी और पूर्वी भारत के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प देगी।
