MrBeast Negative Money: दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूब क्रिएटर्स में गिने जाने वाले MrBeast एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए वह अक्सर अपने बिजनेस मॉडल और काम करने के तरीके को लेकर खुलकर बात करते हैं। इस बार MrBeast ने दावा किया है कि अरबों डॉलर की कंपनी चलाने के बावजूद उनके पास इस वक्त पर्सनल खर्च के लिए पैसे नहीं हैं। उनका कहना है कि बैंक अकाउंट में मौजूद रकम इतनी भी नहीं है कि वह McDonald’s से खाना खरीद सकें।
