अलवर में एक युवक ने ससुराल के बाहर खुद को आग लगा ली। युवक की पत्नी डेढ़ महीने से गायब थी। पत्नी को वापस लाने के लिए युवक ने कई बार ससुराल वालों को कहा था। मामला अलवर शहर के अखैपुरा थाना के दिल्ली दरवाजा स्थित गंगा मंदिर के पास बुधवार दोपहर 1 बजे का है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में जयपुर रेफर कर दिया गया। युवक करीब 40 फीसदी झुलसा है। वहीं रवि के साले ने जीजा पर बहन से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। अखैपुरा पुलिस थाने के ASI घनश्याम कुमार ने बताया- पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं। हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। दोनों तरफ से शिकायत मिली है। मामले की जांच करा रहे हैं। डेढ़ महीने पहले घर से चली गई पत्नी
जानकारी के अनुसार, एमआईए थाना क्षेत्र के रूंद गांव निवासी रवि जाटव (35) की पत्नी ज्योति करीब डेढ़ महीने पहले घर से चली गई थी। ज्योति के परिजनों ने उद्योग नगर थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मकर संक्रांति के दिन अचानक रवि ससुराल पहुंचा और खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। रवि टेम्पो ड्राइवर है। उसके 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। रवि का सबसे छोटा बेटा चार साल का है। साले ने लगाए मारपीट के आरोप
ज्योति के भाई मनोज ने आरोप लगाया कि रवि जाटव उसकी बहन ज्योति के साथ आए दिन मारपीट करता था। इससे परेशान होकर ज्योति पहले भी ससुराल छोड़कर चली गई थी। मनोज ने बताया- बहन कहां गई, यह किसी को पता नहीं है। बहन के घर से निकल जाने के बाद रवि के परिवार वालों का मोबाइल पर कॉल आया था कि ज्योति पीहर आई है क्या? हमने मना कर दिया था। इसके बाद ज्योति का पता नहीं चला है। हमने पुलिस को भी शिकायत दी है। बाद में रवि धमकी देने लगा कि ज्योति के बारे में बताओ, वरना मैं ससुराल आकर खुद को आग लगा लूंगा। अब अचानक उसने आकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पहले भी दी थी धमकी
रवि जाटव की साली ममता ने बताया- मेरी बहन करीब डेढ़ महीने से गायब है। रवि उसे तलाश रहा था। कुछ दिन पहले रवि ससुराल गया था, तब भी मेरी मां को आत्मदाह की धमकी दी थी। अब अचानक ननद का कॉल आया कि रवि ने आग लगा ली।

You missed