Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार दोपहर गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। सोने का वायदा भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 0.46 फीसदी या 647 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वायदा भाव इस समय 0.71 फीसदी या 1917 रुपये की गिरावट के साथ 2,66,741 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

You missed