भारत में लाखों बुजुर्ग पेंशनर्स हर साल एक बड़ी परेशानी से जूझते हैं, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) या जीवन प्रमाण जमा करना। ये सर्टिफिकेट साबित करता है कि पेंशनभोगी जीवित हैं, ताकि उनकी पेंशन बिना रुके बैंक खाते में आती रहे। अगर समय पर DLC नहीं जमा किया गया तो पेंशन रुक जाती है, जो बुजुर्गों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक शानदार पहल की है, जो इन बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगी।