Bank Holiday 2026: जनवरी 2026 की शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों को लेकर ग्राहकों में उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि साल के पहले महीने में कई धार्मिक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अवसर शामिल होते हैं। अलग अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष आयोजनों के कारण बैंकों के कामकाज में बदलाव देखने को मिलता है। मकर संक्रांति के बाद साल के दूसरे महीने तक बैंक कुल 8 दिन तक बंद रहने वाले हैं। कुछ राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा, जबकि अन्य हिस्सों में सामान्य बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।
