आर्मी-डे परेड 2026 के मुख्य समारोह की शुरुआत 15 जनवरी को सुबह 9 बजे सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा साउथ वेस्टर्न कमांड एरिया में स्थित प्रेरणा स्थल पर शहीदों को पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद सेनाध्यक्ष सुबह 9:30 बजे महल रोड स्थित परेड स्थल पहुंचेंगे। भव्य सैन्य परेड सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। कार्यक्रम की शुरुआत दो चेतक हेलीकॉप्टरों द्वारा तिरंगा और सेना ध्वज फहराने से होगी। इसके पश्चात तीन ध्रुव हेलीकॉप्टर गुलाब के पुष्पों की वर्षा करेंगे, जबकि पांच अपाचे हेलीकॉप्टर फ्लाइंग पास्ट करेंगे। परेड से पहले वीरता और निस्वार्थ बलिदान के लिए चयनित सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान वीर माता और वीर नारियों द्वारा ग्रहण किया जाएगा। मंगलवार को तीसरा और अंतिम रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के अंत में तीन जगुआर फाइटर विमानों के मार्च पास्ट ने लोगों का ध्यान खींचा। परेड की प्रमुख झलकियां आर्मी-डे परेड और जेएलएफ; JLN मार्ग, जनपथ-महल रोड पर डायवर्जन 15 और 16 जनवरी को शहर में दो बड़े राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम हाेंगे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 15 को आर्मी-डे परेड और शौर्य संध्या का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। 16 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर यात्रा पर रहेंगी। महल रोड (जगतपुरा): 15 जनवरी सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा (महल रोड) पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित।वैकल्पिक मार्ग; खाटूश्याम सर्किल से आने वाला यातायात-हल्दीघाटी मार्ग, वीआईटी रोड विधाणी चौराहा से आने वाला यातायात केन्द्रीय विहार मार्ग, गोनेर रोड, राणा सांगा मार्ग से आने वाला यातायात समानान्तर मार्गों से डायवर्ट।स्थानीय निवासियों के लिए; महल रोड से सटी कॉलोनियों के निवासी समानान्तर मार्गों से जा सकेंगे। शाम 4 बजे : शौर्य संध्या कार्यक्रम; सवाई मानसिंह स्टेडियम; यातायात प्रभावित क्षेत्र टोंक रोड, भवानी सिंह रोड, जनपथ, पंकज सिंघवी मार्ग, 22 गोदाम, स्टेच्यू सर्किल क्षेत्र रहेगा। यहां का ट्रैफिक आस-पास के रास्तों से निकाला जाएगा। लिटरेचर फेस्टिवल; 15-19 जनवरी स्थान : होटल क्लार्क आमेरट्रैफिक दबाव : जेएलएन मार्ग, जवाहर सर्किल, जगतपुरा कट, एसएल कट पर यातायात दबाव अत्यधिक रहेगा।जेएलएफ के लिए पार्किंग व्यवस्थापार्किंग-1: श्री विहार कॉलोनी कटपार्किंग-2: पंचशील एन्क्लेव कटपार्किंग-3: गोकुल वाटिका के पासपार्किंग-4: जवाहर सर्किल-जगतपुरा कट के पासओला/उबर पिक-ड्रॉप : होटल क्लार्क आमेर गेट से 20 मीटर पहले व बाद में निर्धारित रहेगी।

You missed