नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल हजारों किसानों के साथ जयपुर की ओर निकले हैं। बजरी माफिया पर कार्रवाई, किसानों को मुआवजा सहित 6 मांगों को लेकर उनका आंदोलन है। मंगलवार शाम को वे 2000 गाड़ियों के काफिले के साथ नागौर से निकले थे। रात करीब साढ़े 9 बजे काफिला नागौर जिले के अंतिम गांव बाड़ी घाटी में टोल के पास हाईवे के किनारे रुक गया। यहां रात करीब 11:30 बजे अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह, नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार और एसपी मृदुल कच्छावा वार्ता करने पहुंचे।अधिकारियों से रात डेढ़ बजे तक बात हुई, लेकिन कई बिन्दुओं पर सहमति नहीं बनी। हम मुद्दों की लड़ाई लड़ रहे हैं इससे पहले होटल में बेनीवाल ने कहा- हम मुद्दों की लड़ाई लड़ रहे हैं। मेड़ता और रिया क्षेत्र के किसानों को पिछले साल का बकाया मुआवजा बाजार दर पर देने और गलत तरीके से आवंटित की गई 14,000 बीघा गोचर भूमि के मामले में दोषियों पर एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा- बाड़ी घाटी में अगर वार्ता असफल होती है तो हम निश्चित रूप से जयपुर कूच करेंगे। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात इससे पहले बेनीवाल मंगलवार को रियांबड़ी में 8 दिन से चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने प्रशासन को किसानों की मांगों को मानने का 4 बजे तक का अल्टीमेटम दिया। सुनवाई नहीं होने पर 11 किमी दूर NH 59 नागौर-अजमेर हाईवे की ओर निकल पड़े। प्रशासन ने पादुकलां में ही हाईवे पर बेरिकेडिंग कर रखी थी। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात था। यह देखते हुए सांसद बेनीवाल का काफिला जयपुर की ओर मुड़ गया। पहले देखिए किसान आंदोलन से जुड़ी तस्वीरें…

You missed