8th Pay Commission: ताजा महंगाई का आंकड़ा जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है, इस पर देश के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें टिकी हुई हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नवंबर 2025 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) जारी किया है, जो महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की कैलकुलेशन में सबसे बड़ा रोल निभाता है।