Indian Rich In 100 Billon Club: भारत में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और हर साल नए अरबपति (Billionaires in India) उभरकर सामने आ रहे हैं। देश के सबसे अमीर लोगों की बात करें तो मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) लंबे समय से टॉप पर बने हुए हैं। वहीं महिला अरबपतियों में सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) का दबदबा कायम है। लेकिन अगर दुनिया के सबसे अमीर लोगों (World’s Richest Billionaires) की बात करें, तो 100 अरब डॉलर क्लब में भारत से सिर्फ एक ही नाम शामिल है।
