एक माह का बिजली बिल बकाया होते ही तत्काल कनेक्शन काटने वाली केईडीएल (कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड) ने कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, कोटा दक्षिण से भाजपा विधायक संदीप शर्मा और पूर्व मंत्री भवानी सिंह राजावत के बिजली बिलों की वसूली ही स्थगित कर दी। भास्कर पड़ताल में सामने आया कि गुंजल के 41 लाख रु., विधायक शर्मा के 8 लाख रु. व राजावत के 17 लाख रु. बिजली बिल के बकाया हैं। शहर में ऐसे 150 कनेक्शन हैं, जिनसे 19.15 करोड़ की वसूली स्थगित की हुई है। सभी में केईडीएल ने कोर्ट केस, वीसीआर डिस्प्यूट, पुराने बिजली निगम के समय के डिस्प्यूट कारण बताए हैं। लेकिन तीनों नेताओं के मामले में केईडीएल ने रिकॉर्ड में ‘अन्य कारण’ बताकर डेफर्ड श्रेणी में डाल दिया है। डेफर्ड का मतलब बिल राशि स्थगित की हुई है। आम जनता के 800 कनेक्शन काटे इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के अनुसार, बिल बकाया होने पर उपभोक्ता को 15 दिन का नोटिस देकर कनेक्शन काटने का प्रावधान है। एक साल में करीब 800 कनेक्शन काटे गए हैं। हर उपखंड में कनेक्शन काटने के टारगेट दिए जाते हैं। बिजली कंपनी ने तीनों के बिल अन्य कारण बताकर डेफर्ड में डाले भवानी सिंह राजावत पुत्र किशोर राजावत प्लॉट नंबर ए-7, वल्लभबाड़ी-कोटाK नंबर : 210732014447नवंबर 2025 के बिल में डेफर्ड राशि : 17 लाख कौन हैं राजावत : भाजपा के वरिष्ठ नेता, लाडपुरा से 3 बार विधायक रहे, राजे सरकार में संसदीय सचिव भी थे। “बिजली बिल का बहुत पैसा बाकी है। जमा कराऊंगा, आर्थिक दिक्कतें चल रही हैं।” – भवानी सिंह राजावत, पूर्व मंत्री जय कंवर पत्नी प्रहलाद गुंजल ए-78, चित्रगुप्त कॉलोनी, कोटा K नंबर : 210723023377नवंबर 2025 के बिल में डेफर्ड राशि : 40 लाख 99,500 रुपए कौन हैं जयकंवर प्रहलाद गुंजल की पत्नी। गुंजल भाजपा से 2 बार विधायक रहे। कांग्रेस से पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा। “मेरा कोई बिल बकाया नहीं है। बीच में जरूर ज्यादा बिल दिया था, तो मैंने जांच के लिए लिखा है।” – प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस नेता संदीप शर्माखेड़ली आदर्श कॉलोनी, कोटाK नंबर : 210734008665दिसंबर के बिल में डेफर्ड राशि : 2,25,835 रुपए कौन हैं : कोटा दक्षिण से तीसरी बार विधायक हैं। भाभी-पिता के नाम पर भी बिल है, कुल बकाया 8 लाख रुपए। “मेरे पास हर बिल की रसीद है, कुछ बकाया नहीं है।” – संदीप शर्मा, विधायक