सीकर में एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी। कुत्ते के शरीर पर 2 जगह गोली लगने के निशान मिले हैं। कुत्ता लहूलुहान हालत में दौड़ते हुए एक मकान के बाहर आकर गिरा, जहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घायल कुत्ते का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस ने कुत्ते की डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए पशु अस्पताल भिजवाया। मामला दादिया थाना इलाके के रामनगर का है। पहले देखिए घटनाक्रम की 2 PHOTOS… ASI रोहिताश्व कुमार ने बताया- गुंगारा इलाके के रामनगर में एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। उसके शरीर से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंचकर जांच की तो कुत्ते के शरीर पर 2 जगह गोली मारने के निशान मिले। पोस्टमॉर्टम में पता चलेगा कि कुत्ते को कितनी गोलियां मारी गई। ASI ने बताया- मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि यह डॉग उनका नहीं था। फिलहाल इसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। अभी तक मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर मामले में कार्रवाई करेंगे। कुत्तों की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें झुंझुनूं में 25 कुत्तों की गोली मारकर हत्या:बंदूक लेकर घूमता है बदमाश, देखते ही करने लगता है फायरिंग झुंझुनूं में 25 से ज्यादा कुत्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बदमाश बंदूक लेकर घूमता है और कुत्ता नजर आते ही गोली मारकर उनकी हत्या कर देता। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई। मामला नवलगढ़ इलाके के कुमावास गांव का है। (पढ़ें पूरी खबर)
