भास्कर न्यूज | जालंधर धन्य-धन्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में सर्व धर्म बेअदबी रोकू कानून मोर्चा समाना की ओर से ‘गुरुओं की वहीर’ पैदल यात्रा, लम्मा पिंड स्थित गुरुद्वारा पातशाही छठी में रात्रि विश्राम के उपरांत सचखंड श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना हुई। इस यात्रा की अगुवाई गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में पांच प्यारों द्वारा की जा रही थी। गुरुद्वारा पातशाही छठी, लम्मा पिंड की प्रबंधक कमेटी द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान की रक्षा के लिए यह यात्रा 1 जनवरी से आरंभ होकर 15 जनवरी तक श्री दरबार साहिब पहुंचेगी, जहां श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गुड़गज्ज को इस संबंध में मांग-पत्र सौंपा जाएगा। धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों के लिए वर्तमान समय में सख्त से सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है, जो कम से कम फांसी तक की सजा सुनिश्चित करे। संगत के लिए इस अवसर पर गुरु का लंगर तथा प्रबंधक कमेटी द्वारा विशेष प्रबंध किए गए। इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नन, हर सुरिंदर सिंह, जोगा सिंह, रणजीत सिंह राणा, सिख चढ़दी कला फ्रंट के जत्थेदार जसवंत सिंह, हरजिंदर सिंह जज, कश्मीर सिंह रंधावा, सतिंदर सिंह पीता, दलजीत सिंह, बहादुर सिंह, राम सिंह राणा, बाबा गुरदीप सिंह भुल्लर, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, बाबा अमर सिंह, लाभ सिंह, सतपाल सिंह, गुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, बिक्कर सिंह, माता प्रभजीत कौर, कुलविंदर कौर आदि मौजूद थे।