किसी टियर-1, टियर-2 शहर में 1 लाख रुपये की सैलरी से आप अपना खर्चा चला सकते हैं। घर की EMI, बच्चों की स्कूल फीस, घर के खर्चों का इंतजाम हो जाता है। लेकिन महीने के अंत में आपके हाथ में कुछ नहीं बचता। इस सैलरी में आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान मुश्किल से बना सकते हैं। फिर भी अगर ज्यादा इच्छाएं न हों तो 1 लाख रुपये महीने की सैलरी से गुजारा हो जाता है।
