ऐसे समय में जब लोग खेती-किसानी छोड़कर नौकरी करने के लिए शहरों की ओर भाग रहे हैं, एक शख्स जिसके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक शानदार नौकरी थी और सुरक्षित भविष्य था। उसने नौकरी छोड़कर किसानी को चुना और वो कमाल कर दिखाया जिसका लोहा आज दुनिया मानती है। उनका नाम है, डॉक्टर राजाराम त्रिपाठी। दो बार PhD होल्डर त्रिपाठी को 6 बार देश के सर्वश्रेष्ठ किसान का अवॉर्ड मिल चुका है।
