उत्तर भारत की बफीर्ली हवाओं ने राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में बर्फ जमा दी है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में पारा जमाव बिंदु और उससे भी नीचे चला गया। जैसलमेर, नागौर, सीकर जिलों के कई इलाकों में बर्फ जम गई।रविवार को फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान -2 और नागौर में -1 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हाड़ कंपाने वाली इस सर्दी का सितम अगले कुछ दिन और जारी रहने की संभावना है। आज (12 जनवरी) दो जिलों में सर्दी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 5 जिलों में ऑरेंज और 5 में येलो अलर्ट रहेगा। 14 और 15 जनवरी के बाद ही कुछ राहत मिलने की संभावना है। उधर, कड़ाके की ठंड के कारण जयपुर समेत 11 जिलों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। साथ ही, कुछ जिलों में समय बदला गया है। रविवार को उदयपुर में घने कोहरे के कारण 7 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई थीं। यपुर- मुख्य जिला शिक्षाधिकारी मुकुल कविया ने प्री-प्राइमरी से 5वीं तक के बच्चों की 12 और 13 जनवरी अवकाश घोषित किया है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर जयपुर जिले में पहले से ही कलेक्टर द्वारा घोषित अवकाश रहेगा। सीकर- में 5वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। छठवीं से 12वीं क्लास तक के बच्चों का टाइम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। भरतपुर- 5वीं क्लास तक के बच्चों की 12 और 13 जनवरी की छुट्टी घोषित कर दी गई है। डीग- डीग में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का 12 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। हनुमानगढ़- नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों का 12 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। 13 जनवरी को लोहड़ी का स्थानीय छुट्टी होने के कारण स्कूल अब 14 जनवरी को खुलेंगे। जालोर- प्री-प्राइमरी से 5वीं तक के स्टूडेंट्स की 12 से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। नागौर- शीतलहर को देखते हुए 5वीं तक के बच्चों की 12 और 13 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है। जैसलमेर- पहली से 8वीं क्लास तक के बच्चों का 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। दौसा- एक से 8वीं कक्षा तक के बच्चों की 12 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान स्टाफ का समय यथावत रहेगा। झुंझुनूं- क्लास 1 से 8वीं तक के बच्चों की 13 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। बाड़मेर- 12 जनवरी को 8वीं तक के बच्चों के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। अजमेर- कलेक्टर ने प्री- प्राइमरी से 12वीं तक के स्कूलों का टाइम सोमवार से 17 जनवरी तक सुबह 10 से शाम 4:00 बजे तक कर दिया है। बीकानेर- कलेक्टर ने अगले आदेश तक स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया है।आंगनबाड़ी का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
